श्री सत्यनारायण जी की आरती

श्री सत्यनारायण जी की आरती

जय लक्ष्मी रमणा, स्वामी जय लक्ष्मी रमणा  सत्यनारायण स्वामी, जन पातक हरना जय लक्ष्मी रमणा ....

रतन जड़त सिंहासन, अद्रभुत छबी राजे नारद कहत निरंजन, घंटा धुन बाजे जय लक्ष्मी रमणा....

प्रगट भए कलि कारण द्विज को दर्श दियो बूढ़ो ब्राह्मण बनकर कंचन महल कियो  जय लक्ष्मी रमणा....

दुर्बल भील कठारो इन पर कृपा करी चन्द्रचूड़ एक राजा जिनकी विपति हरी जय लक्ष्मी रमणा....

वैश्य मनोरथ पायो श्रद्धा तज दीनी सौ फल भोग्यो प्रभुजी फिर स्तुति कीनी जय लक्ष्मी रमणा....

भाव भक्ति के कारण छिन-छिन रूप धरयो श्रद्धा धारण कीनी तिनको काज सरयो जय लक्ष्मी रमणा....

ग्वाल बाल संग राजा वन में भक्ति करी मनवांछित फल दीन्हा दीनदयाल हरी जय लक्ष्मी रमणा....

चढ़त प्रसाद सवायो कदली फल मेवा धूप दीप तुलसी से राजी सत्यदेवा जय लक्ष्मी रमणा....

श्रीसत्यनारायण जी की आरती जो कोई गावे  कहत शिवानन्द स्वामी मनवांछित फल पावे जय लक्ष्मी रमणा....